Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

सिविल जज ने पेश की मिसाल, सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव; बोलीं- बेहतर हैं सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-फिरोजाबाद में सिविल जज ने मिसाल पेश की है। उन्होंने सरकारी अस्पताल में प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। 

सुहागनगरी फिरोजाबाद में सिविल जज दंपती ने मिसाल पेश की है। सिविल जज श्वेता सिंह ने सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव कराया है। सोमवार की सुबह चार बजे उनका सामान्य प्रसव हुआ। नवजात शिशु को सरकारी अस्पताल में ही टीके लगाए गए। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बताया है। 

सिविल जज जूनियर डिवीजन श्वेता सिंह गर्भवती रहने के दौरान सौ शैय्या अस्पताल में चेकअप कराने आई थीं। उन्हें चिकित्सक और स्टाफ का मरीज के प्रति व्यवहार काफी पसंद आया। सरकारी अस्पताल की सुविधाएं भी पसंद आईं। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल में डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। 

सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह अस्पताल पहुंची। सुबह चार बजे उन्हें प्रसव कराया गया। यह प्रसव स्टाफ नर्स प्रतिभा जैन ने कराया। इसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या चौधरी और सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने स्वास्थ्य का परीक्षण किया। बच्चे को टिटनेस सहित अन्य टीके भी सरकारी अस्पताल में ही लगाए गए।

श्वेता सिंह के पति प्रभात कुमार सिंह भी सिविल जूनियर डिवीजन में जज हैं। सिविल जज श्वेता सिंह ने बताया कि मैंने अनुभव किया है कि सरकारी अस्पताल में ज्यादा सुविधाएं हैं और प्रशिक्षित स्टाफ है। इसी वजह से नॉर्मल डिलीवरी सरकारी अस्पताल में ज्यादा होती हैं। मुझे यहां व्यवस्थाएं अच्छी लगीं और आमजन को संदेश भी जाए कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज होता है।

कोरोना काल के बाद जगा विश्वास

कोराना काल के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर आमजन का विश्वास बढ़ा है। हर माह एक हजार से 1150 डिलीवरी हो रही है। इसमें सिजेरियन से ज्यादा नार्मल डिलीवरी की है। जबकि कोरोना काल से पहले महज 500 से 600 डिलीवरी प्रतिमाह होती थीं।

सरकारी अस्पताल में आया पहला बड़ा मामला

जिले के सरकारी अस्पताल में किसी संभ्रात परिवार का यह पहला मामला आया है कि उन्होंने सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराई है। यहां तक की जिला अस्पताल के चिकित्सक के परिवार भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से दूरी बनाए रहता है।